बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि पर पटना में होगा किसानों का जुटान, 26 जून को रविंद्र भवन में होगा कार्यक्रम

स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि पर पटना में होगा किसानों का जुटान, 26 जून को रविंद्र भवन में होगा कार्यक्रम

PATNA : महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि के अवसर पटना के बीआईए सभागार में 26 जून को स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के तत्वाधान में आयोजित होने वाले  समारोह में सहजानंद के जीवनी के ऊपर स्मारिका का लोकार्पण किया जाएगा। स्मारिका में सहजानंद के जीवन तथा कर्मों पर आधारित आलेख सारगर्भित होगा। इन आलेखों के लेखक देश के नामचीन इतिहासकार, विद्वान, किसान नेता तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध जन हैं।

स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बिहार भाजपा रविंद्र रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि स्वामी सहजानंद के पुण्यतिथि के अवसर पर स्मारिका का लगातार  सातवां अंक बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा लोकार्पित होगा। स्मारिका का उद्देश्य देश देशभर में सहजानंद के विचारों को प्रचारित और प्रसारित करना है। सहजानंद पांच हजार वर्षों के कृषक इतिहास के पहले नेतृत्वकर्ता व संगठनकर्ता करता थे। सहजानंद नेताजी सुभाष चंद्र बोस के मार्गदर्शक भी थे। सुभाष चंद्र बोष ने सहजानन्द को आधुनिक भारत का ‘युग पुरुष‘ माना है।

  रविंद्र रंजन ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में प्रदेश के किसानों का जुटान होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को स्वामी सहजानंद सरस्वती सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा।

Suggested News