बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड का कुख्यात दिल्ली में जमीन खरीद कर रहा था खेती, पुलिस ने दबोचा

झारखंड का कुख्यात दिल्ली में जमीन खरीद कर रहा था खेती, पुलिस ने दबोचा

NEWS4NATION DESK : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती समेत कई संगीन मामलों में फरार कुख्यात कृष्णा मंडल को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि हत्या, लूट, डकैती समेत कई संगीन मामलों का फरार आरोपी झारखंड के साहेबगंज जिले का कुख्यात कृष्णा मंडल दिल्ली में जमीन खरीदकर वह खेती करवा रहा था। 

साहेबगंज पुलिस को इसकी भनक मिली और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कृष्णा के पास से पुलिस को कट्टा और गोली बरामद किया है। 

गौरतलब है कि कुख्यात कृष्णा को  रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद लालपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। 

लालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 26 मई को साहेबगंज जिले की राजमहल पुलिस कृष्णा को लेकर रिम्स के कैदी वार्ड में भर्ती कराने आई थी। लॉज में ठहरने के बाद पुलिस को चकमा देकर कृष्णा मंडल हथकड़ी के साथ फरार हो गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। 

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News