बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सहित चार राज्यों में नक्सली हमले की आशंका, आईबी ने जारी किया अलर्ट

बिहार सहित चार राज्यों में नक्सली हमले की आशंका, आईबी ने जारी किया अलर्ट

पटना. बिहार में नक्सली हमले की आशंका जताई गई है। इसको लेकर आईबी अलर्ट ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आईबी ने बिहार के साथ तीन अन्य राज्यों को भी नक्सली हमले का अलर्ट जारी किया है। बिहार के कई जिले नक्सल प्रभावित हैं।

बता दें कि बिहार में 10 से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित है। इनमें रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर और प. चंपारण ही नक्सल प्रभावित हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 70 जिलों को नक्सल प्रभावित जिले घोषित किया है। इनमें 25 जिलों को अति माओवादी प्रभाव वाला जिला माना है। देश के अति माओवाद प्रभाव वाले 25 में 8 जिले झारखंड के हैं।

झारखंड में माओवाद प्रभाव वाले 16 जिलों में रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। वहीं आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

Suggested News