बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने 22 साल के युवक को मारी गोली, मौके पर ही बच्चे की हुई मौत, पुलिस पहचान करने में जुटी

सीतामढ़ी में बेखौफ बदमाशों ने 22 साल के युवक को मारी गोली, मौके पर ही बच्चे की हुई मौत, पुलिस पहचान करने में जुटी

 SITAMADHI : सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिनके लिए हत्या जैसी घटना को अंजाम देना यहां सामान्य हो गई है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां अपराधियों ने 22 साल के युवक की गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में खौफ का माहौल है।

घटना भुतही थाना क्षेत्र के फुलकाहा मरपा कचोर के रास्ते में शुक्रवार की देर रात की है। जहां किशोर को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची  तो देखा कि युवक को गोली लगी थी। वह बेहोशी की हालत में था। पुलिस की गश्ती गाड़ी से उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया।  जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के माथे पर गोली मारी गई थी।

एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि बदमाश उसकी जेब से मोबाइल व बाइक लूट कर भाग निकले। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से पता लगाया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को छापेमारी का निर्देश दिया गया है।

दो दिन पहले ऐसे ही एक और किशोर की हत्या

बता दें कि सीतामढ़ी जिले के डुमरा में एक 14वर्षीय किशोर की हत्या कर शव को बालू के ढेर पर फेंक दिया गया था। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 43, भीसा निवासी भूटा राय के 14 साल पुत्र जगन्नाथ राय के रूप में हुई है। जो पास के ही नगर निगम वार्ड नंबर 43 निवासी विजय राय के यहां नौकर का काम करता था।

Suggested News