बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने अल्ट्रासाउंड संचालक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने अल्ट्रासाउंड संचालक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

MOTIHARI : मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने शहर के बीचों बीच अल्ट्रासाउंड संचालक को गोली मार दिया। बताया जा रहा है की बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर संचालक को गोली मार दी। अल्ट्रासाउंड सेंटर से घर जाने के दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड संचालक गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती है। 


घटना के बाद शहर में सनसनी फ़ैल गयी है। सूचना पर पहुँची पुलिस खोखा बरामद कर कार्रवाई में जुट गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार ओवर ब्रिज के पास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने अस्पताल चौक स्थित कुमार अल्ट्रासाउंड संचालक चंदन कुमार को गोली मार दी है। जिसके बाद राहगीरों व आसपास के दुकानदारों ने संचालक को निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहाँ अल्ट्रासाउंड संचालक की स्थिति गंभीर बताया जा रहा है। 

संचालक को पेट व जांघ में गोली लगने की बात प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बतायी जा रही है। बताया जा रहा कि अस्पताल चौक के गली नम्बर 04 से अल्ट्रासाउंड से निकल कर घर जाने के दौरान अपराधियो ने घटना को अंजाम दिया है। संचालक चंदन कुमार रघुनाथपुर निवासी बताए जा रहे है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News