बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में पारिवारिक कलह से तंग आकर नव दम्पत्ति ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

गोपालगंज में पारिवारिक कलह से तंग आकर नव दम्पत्ति ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

GOPALGANJ : जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक दम्पत्ति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे दोनों पति पत्नी अचेत हो गए। परिजनों ने दोनो पति पत्नी को तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां दोनों का ईलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। अचेत दंपति की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी बिट्टू साह और उसकी पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गई।


घटना के संदर्भ में बताया जाता है की प्रतापपुर गांव निवासी बिट्टू की शादी 3 माह पूर्व पिंकी देवी से हुई थी। शादी में मोटरसाइकिल देने की बात कही गई थी। लेकिन उसकी पत्नी पिंकी के भाई की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद मोटर साईकिल नही दी गई। लेकिन शादी के बाद पिंकी के साथ उसके ससुराल वाले अक्सर विवाद करने लगे। 

अचेत पिंकी ने बताया की मोटरसाईकिल नही मिलने के कारण अक्सर ससुराल के लोगो द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। आज भी ननद, ननद के पति और देवर द्वारा मारपीट की गई। 

जिसका विरोध करने पर पति बिट्टू ने विरोध किया। जिसके बाद ननद के पति देवर और अन्य लोगो द्वारा उलझ गए और उसने साथ मारपीट करने लगे।  जिससे नाराज होकर दोनो पति पत्नी ने यह सोचा की जहर खाकर आत्महत्या कर लूं ताकि ना रहेंगे और ना ही झगड़ा होगा। इसी कारण कीटनाशक दवा का सेवन कर लिए। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News