बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशेड़ी पति की आदतों से तंग आकर पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पति-पत्नी का विवाद पहुंचा खतरनाक मोड़ पर

नशेड़ी पति की आदतों से तंग आकर पत्नी ने किया आत्मदाह का प्रयास, पति-पत्नी का विवाद पहुंचा खतरनाक मोड़ पर

भागलपुर. शहर के बायपास ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति से विवाद होने पर महिला ने खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल डाल कर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। पीड़ित महिला बैजानी कुम्हार टोला निवासी शंकर मंडल के पुत्र अजय मंडल पत्नी उषा देवी बताई जा रही है। बता दें कि उषा देवी को चार पुत्री है और पति अजय मंडल एक रिक्शा चालक है। 

वही मामले को लेकर उषा देवी  और उसकी छोटी पुत्री नीतू का कहना है,कि विगत 10 दिनों से किसी बात को लेकर मां और पिता में विवाद होता था। जबकि पिता अजय मंडल नशे में धुत होकर अपनी पत्नी उषा की पिटाई करता था. घायल अवस्था में ही उषा ने बताया कि उसका पति कमेटी से ₹40000 उठाने की जिद कर बैठा था। वहीं उसकी पत्नी बार-बार कमेटी के पैसे उठाने में उसके आड़े आ रही थी। 

उषा ने कहा कि उसका पति पैसे उठाकर इसका गलत उपयोग करता था,और किस्त की राशि भी नहीं भरता था। जिसको लेकर वह कमेटी से पैसे उठाने के लिए मना कर रही थी। और विरोध करने पर पुनः अजय ने अपनी पत्नी उषा के साथ पिटाई की। जिससे आवेश में आकर उसने मिट्टी का तेल खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली। 

इधर घटना की जानकारी मिलने पर उषा के सास ससुर व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है की घटना के वक्त सिर्फ उषा की बड़ी बेटी ज्योति घर पर थी अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। फिलहाल उषा को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, आग लगाने से उषा के शरीर का लगभग हिस्सा झुलस गया है।जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं पुलिस ससुराल वालों से पूछताछ कर रही है।


Suggested News