बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पबजी खेलने के दौरान हो गया प्यार, मौका देखकर प्रेमी जोड़े हो गए फरार, लेकिन अब हो गया खेला...

पबजी खेलने के दौरान हो गया प्यार, मौका देखकर प्रेमी जोड़े हो गए फरार, लेकिन अब हो गया खेला...

PATNA- राजधानी में पुणे से फरार प्रेमी जोड़े को पुणे की पुलिस ने बरामद कर लिया। शुक्रवार की देर रात पुणे पुलिस ने पाटलिपुत्र थाना की पुलिस के साझा सहयोग से इंद्रपुरी इलाके में छापेमारी कर शुभम कुमार और उसकी पुणे की प्रेमीका को बरामद कर लिया। 

2 दिन पहले ही शुभम प्रेमिका को लेकर पुणे से पटना पहुंचा था। इंद्रपुरी में शुभम के रिश्तेदार के पास रह रहा था। शुभम बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है। वह पुणे में निजी कंपनी में काम करता है। शुभम जहां किराए के मकान में पुणे में रहता है, उसी के आसपास प्रेमिका भी रहती हैं। दोनों के बीच पबजी खेलते- खेलते प्यार हो गया। और फिर दोनों ने वहां से भागने का फैसला कर लिया। 

मिली जानकारी अनुसार प्रेमिका के परिजनों ने पुणे के स्थानीय थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था। सनहा दर्ज होने के बाद पुणे पुलिस ने मामले की छानबीन की। शुभम और उसकी प्रेमिका के मोबाइल का लोकेशन लिया तो पता चला कि पाटलिपुत्र इलाके में है। पुणे पुलिस शुभम और 22 साल की उसकी प्रेमिका को लेकर शनिवार को पुणे के लिए रवाना हो जाएगी। पाटलिपुत्र थानेदार विमलेंदु ने बताया कि पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। कागजी प्रक्रिया पूरा होने के बाद पुलिस दोनों को शनिवार को ले जाएगी।



Suggested News