बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम प्रसंग को लेकर पटना डीटीओ में तैनात महिला कांस्टेबल ने की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

प्रेम प्रसंग को लेकर पटना डीटीओ में तैनात महिला कांस्टेबल ने की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR : जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस में बतौर पटना के डीटीओ में तैनात कांस्टेबल महिला ने आत्महत्या कर लिया है। इस घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुरे मामले की सूचना अहियापुर के पुलिस को दी गई। 

मामले की जानकारी होने के बाद अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पुरे मामले की बारीकी से जांच करने के बाद डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटना के सम्बन्ध में लोगो का कहना है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद गांव निवासी ललन साह अमानत का काम करते है। वह आज काम पर चले गए। वही घर में परिवार के सदस्य रह रहे थे। आज दिन में कंचन कुछ काम को लेकर मार्केट गई और कुछ देर के बाद वो घर वापस लौट आई। घर लौटने के बाद वो कमरे में खुद को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर के बाद कंचन की मां  दरवाजा खटखटाई। लेकिन कंचन ने दरवाजा नही खोला। जिसके बाद लोगो को किसी अनहोनी का संदेह हुआ तो कमरे का दरवाजा खोला गया। वही कमरे का दरवाज़ा खुलने पर कंचन पंखा से लटकी हुई थी। वही कंचन के डेड बॉडी को देखते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया।

सूत्रों की माने तो कंचन जिला के कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से बातचीत किया करती थीं। दोनो एक साथ क्लास में पढ़ते थे और दोनो में दोस्ती थी। दोनो शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़के के परिजन का इसको लेकर विरोध था। जिसके बाद से कंचन डिप्रेशन में रहती थी। कंचन 2021 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कंचन चयनित हुई थी। आज अपने प्यार को अपने से दूर होता देख मौत को गले लगा लिया।

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट  

Suggested News