बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाईलैंड से आई महिला श्रद्धालु ने बोधगया में बोध भिक्षुओं के साथ मनाया छठ पूजा, दोनों देश के अच्छे संबंध रहने की कि कामना

थाईलैंड से आई महिला श्रद्धालु ने बोधगया में बोध भिक्षुओं के साथ मनाया छठ पूजा, दोनों देश के अच्छे संबंध रहने की कि कामना

BODHGAYA: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय खाय से लेकर उदयीमान सूर्य के अर्घ्य देने के बाद समाप्त हो गई। गया में इस बार फिर विदेशी पर्यटक भी छठ पूजा में हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। 

भारत के साथ साथ अब विदेशों में भी छठ पर्व का परिचालन जोरो शोर से हो रहा है। वहीं इस बार बोधगया में थाईलैंड से आई महिला श्रद्धालु बड़े ही धूम धाम के साथ छठ महापर्व का अनुष्ठान किया। हिंदी रितिरिवाज के अनुसार छठ पूजा में लीन होकर तीन दिनों तक निर्जला व्रत रखी। 

इस दौरान द मदर हैंड मेडिटेशन सेंटर अंडर होली सोल चैरिटेबल ट्रस्ट के  प्रेसिडेंट अजान यानरवी चंद्रकदमोत्री थाई देवी ने छठ का व्रत की। उन्होंने बताया की छठ महापर्व हिंदुओं के लिए बहुत ही पवित्र त्योहार है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा में हम भी आस्था रखते है। इसीलिए पूजा कर रही हूं। 

उन्होंने कहा की थाईलैंड और भारत का संबंध अच्छी रहे और जारी रहे इसे लेकर पूजा कर रही हूं। उन्होंने कहा पूरे देश में उगते हुए सूर्य देवता की अलग अलग रूप में पूजा होती है,लेकिन यहां के लोग डूबते हुए सूर्य को भी पूजा करते है। ये मेरे लिए सबसे बड़ी बात है,इसलिए उन्होंने बोधगया के काली घाट के पास जाकर पूजा किया।

Suggested News