बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा के सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर ड्यूटी से रही गायब, मचा हड़कंप, चिल्लाती रही महिला मरीज

नवादा के सदर अस्पताल में महिला डॉक्टर ड्यूटी से रही गायब, मचा हड़कंप, चिल्लाती रही महिला मरीज

NAWADA : नवादा के सदर अस्पताल में प्रसूति वार्ड में ड्यूटी से महिला चिकित्सा डॉ सोनम कुमारी ड्यूटी से गायब पाई गई हैं। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ड्यूटी में डॉक्टर फरार थी। जिसके बाद डॉक्टर के खिलाफ उपाधीक्षक के द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई है। 


बता दें कि शनिवार को सुबह 8:00 से 2:00 तक डॉक्टर सोनम कुमारी की ड्यूटी थी। लेकिन वाह ड्यूटी से गायब पाई गई। लेकिन प्रसूति वार्ड में लंबी कतार में खड़ी महिलाओं को डॉक्टर नहीं रहने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

आनन-फानन में उपाधीक्षक आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अजय कुमार के द्वारा लोगों का इलाज किया गया है। लेकिन नवादा का सदर अस्पताल भगवान के भरोसे मरीजों का इलाज किया जाता है। आलम यह है कि डॉक्टर ड्यूटी से फरार रहते हैं। किसी प्रकार का कोई कार्रर्वाई नहीं किया जाता है। 

फरार डॉक्टर सोनम कुमारी के विरुद्ध उपाधीक्षक ने कार्रवाई करने की बात कही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अजय कुमार ने कहा है कि ड्यूटी में डॉक्टर सोनम कुमारी नहीं है। जिसके कारण थोड़ी देर लोगों को परेशानी हुई है डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी पूरी जानकारी वरीय अधिकारी को दे दिया गया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News