बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जमुई के टी आर नारायण स्कूल में बिहार खोखो टीम के लिए महिला खिलाड़ियों का हुआ चयन, ट्रायल कैंप में सैकड़ों लड़कियों ने किया शिरकत

जमुई के टी आर नारायण स्कूल में बिहार खोखो टीम के लिए महिला खिलाड़ियों का हुआ चयन, ट्रायल कैंप में सैकड़ों लड़कियों ने किया शिरकत

JAMUI : आज जमुई के टी आर नारायण स्कूल के मैदान में बिहार खोखो टीम के लिए महिला खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया पूरी की गई। इस ट्रायल कैंप में बिहार के कई जिलों से सैकड़ों लड़कियों ने शिरकत की। इस ऐतिहासिक पल का गवाह जमुई के नामचीन विद्यालय टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल का मैदान बना। 

इस ट्रायल कैंप को लेकर जमुई जिला खोखो संघ कई दिनों से तैयारियों में लगा था। जिसका आज कुशल समापन टी आर नारायण हेरिटेज स्कूल के मैदान में हुआ। इस कैंप का उद्घाटन बिहार खोखो संघ के सेक्रेटरी नीरज कुमार पप्पू, मोहम्मद नौशाद, वासुदेव केशरी, स्कूल के प्रिंसिपल शैलेश झा इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

आपको बता दे की इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बिहार के खोखो टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन करना था। जिसमे पूरे बिहार से कई जिलों की सैकड़ों लड़कियां जमुई आई थी और इस कैंप में अपने खेल का प्रदर्शन किया। इस कैंप से सेलेक्ट हुई लड़कियां आगामी नेशनल खोखो चैंपियनशिप में भाग लेंगी और अपने जिले का नाम रौशन करेंगी। 

जमुई खोखो टीम के कोच अनुराग सिंह ने बताया की बिहार के बेटियों को एक अच्छा अवसर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का मिला है। साथ ही खोखो का नेशनल टूर्नामेंट जल्द ही लखीसराय जिले में होने वाला है। जिसमे इस कैंप से चुनी हुई लड़कियां बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। बहरहाल अब ये कहना लाजिमी है की अब बिहार की बेटियां भी इस खेल के माध्यम से पूरे देश में अपना नाम रौशन कर सकती है।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट

Suggested News