दरभंगा में एक दर्जन घरों में लगी भीषण आग, एक बच्चे की झुलस कर हुई मौत, दो लापता

DARBHANGA : बिहार सहित देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 42 डिग्री को पार गया है। एक ओर लोग जहाँ भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीँ आये दिन राज्य के अलग अलग हिस्सों में अगलगी की घटना सामने आ रही है।
ताज़ा मामला जिले के अलीनगर- नरमा गांव में सामने आया है। जहाँ आग लगने से एक दर्जन से अधिक जलकर राख हो गए है। इस घटना में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीँ इस आगलगी की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी है।
जबकि दो तीन बच्चे लापता बताये जा रहे है। जिनकी खोजबीन लगातार जारी है। हालाँकि आग पर ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया है। कई मवेशी भी इस घटना में झुलस गए हैं। जबकि मृत बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट