परबत्ता प्रखंड के दो गांव में लगी भीषण आग, दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

KHAGARIYA. गर्मी के मौसम आते ही आगलगी की घटना बढ़ने लगी है। हाल के कुछ ही दिनों में कई जगहों से आगलगी की घटना सामने आ चुकी है। ताजा मामला खगड़िया के परबत्ता प्रखंड की है। जहां दो गांवों में भीषण आग लग गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दमकल की गाड़ियां और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पायी है।  

दरअसल, खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के दो गांव में आज आग ने कहर ढाया है। प्रखंड के देवठा और नया गांव में भीषण आग लगी है। जिसमें दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया है। वहीं इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।

बता दें कि, पहली घटना पसराहा थाना इलाके के देवठा गांव में हुई। जहां खाना बनाने के दौरान एक घर में लगी आग ने अगल-बगल के कई घरों को अपने चपेटे में ले लिया। जिसमें करीब 25 घर जलकर राख हो गया। 

Nsmch
NIHER

वहीं दूसरी घटना परबत्ता थाना इलाके के नया गांव में हुई। जहां आगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गया है। इस अग्निकांड में कई मवेशियों की भी मौत हो गई है। हालांकि दमकल और स्थानीय लोगों के मदद से दोनों गांव में आग पर काबू पा लिया गया है।