बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, मुखिया समेत 3 लोग हुए जख्मी

गोपालगंज में मछली मारने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, मुखिया समेत 3 लोग हुए जख्मी

GOPALGANJ : जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार गांव में दो दिन पूर्व हुए मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद मामले में पुलिस ने मुखिया समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिधवलिया थाना क्षेत्र के बधवार गांव निवासी धूप सिंह के बेटा सलेमपुर पंचायत के मुखिया संतोष सिंह, झापस यादव के बेटा रविरंजन कुमार और अदालत सहनी के बेटा बिरेश सहनी शामिल है।

दरअसल इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया की दो दिन पूर्व मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनो पक्षों द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया था। प्राप्त आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो पक्षों से मुखिया समेत 03 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। 

वही इस संदर्भ में मुखिया संतोष सिंह ने कहा की हमारे गांव में कुछ मछुआरों के द्वारा बिना पट्टा के मछली मारा जा रहा था। जिसपर रोक लगाने के लिए आवाज उठाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। थाना प्रभारी द्वारा पंचायती के लिए बुलाया गया था और मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। 

उन्होंने बताया की मारपीट के समय मैं वहां नही था। पुलिस के पहुंचने के 20 मिनट बाद पहुंचे थे। मेरी गिरफ्तारी अनुचित है सरासर अन्याय है। पुलिस द्वारा अगर समय से कार्रवाई की जाती तो ना ही मारपीट होता और ना ही ये नौबत आता। रंगदारी मामले में उन्होंने कहा की वहां पूर्व से रंगदारी दूसरे लोगो द्वारा लिया जाता था। जिस पर रोक लगाने की मांग किया था। लेकिन उल्टा ही मुझे फंसाया गया।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News