बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ नया मामला, अब आर्म्स एक्ट में कसेगा शिकंजा

मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ नया मामला, अब आर्म्स एक्ट में कसेगा शिकंजा

BEGUSARAI :  पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। अब CBI ने मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज  कराया है। मुजफ्फरपुर कांड में पति का नाम उछलने के बाद मंजू वर्मा को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। एक संकट अभी टला नहीं था कि दूसरा आ धमका।

छापेमारी में मिले थे 50 कारतूस

CBI ने 17 अगस्त को मंजू वर्मा के चेरिया बरियारपुर के श्रीपुर पंचायत के अर्जुन टोला स्थित उनके आवास पर छापा मारा था। छापेमारी में CBI को मंजू वर्मा के घर से 50 कारतूस मिले थे। बरामद कारतूस अलग-अलग हथियारों के हैं। इसके बाद CBI के डीएसपी ने चरिया बरियापुर थाना में मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ कांड संख्या 143/18 के तहत FIR दर्ज कराया है।

 

मंजू वर्मा के घर से सबूत के तौर पर कई और चीजें मिली हैं

CBI ने मंजू वर्मा के अर्जुन टोला स्थित घर पर करीब साढ़े छह घंटे छापेमारी की थी। इस दौरान सीबीआइ ने सबूत के तौर पर कई और चीजें अपने साथ ले गयी है। मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ कानून का शिंकजा लगातार कस  रहा है। हालांकि मंजू इस मामले में खुद को और अपने पति को निर्दोष बताती रही हैं। मंजू वर्मा के घर से गोलियां बरामद होने के बाद अब मामला और संगीन हो गया है। 

Suggested News