बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुज़फ़्फ़रपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली

मुज़फ़्फ़रपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक को लगी गोली

MUZAFFARPUR : अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई है। मिली सूचनाओ के अनुसार मिट्टी के ठेकेदारों के दो गुटों के बीच वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी हुई है। 

बताया जा रहा है कि आठ से दस राउंड फायरिंग की गई है। वहीं इस घटना में एक ठेकेदार के वाहन चालक को गोली लगी है। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है।  

मुजफ्फरपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News