बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 2 को लगी गोली

पटना में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच फायरिंग, 2 को लगी गोली

PATNA : राजधानी पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा सात अना गांव में बीती रात दो पक्षों के बीच खुनी भिड़ंत हो गई। इस घटना में जहां दो लोगों को गोली लगी, वहीं 4 लोग मारपीट में गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर हल्दी छपरा, सात अना निवासी अजय राय और सुरेश राय के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रास्ते को लेकर कुछ दिनों पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मामला थाना पहुचा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया। बीती रात एकबार फिर दोनों उस मामले को लेकर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। 

गांव में मची अफरा-तफरी

कहासुनी से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनो ओर से फायरिंग होने लगी। ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। वहीं इस घटना में नंद किशोर राय, शिव जन्म राय नामक व्यक्ति को गोली लग गई। जबकि रोड़े बाजी में बिट्टू राय कुंदन कुमार महेश राय एवं पूर्व मुखिया पति अजय राय, सुरेश राय सहित सैप का जवान सियाराम राय घायल हो गए। सभी घायलों इलाज के लिए मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल जारी है। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर मनेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पटना से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News