बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर मे ईंट भट्टा व्यवसाई पर फायरिंग, दिन दहाड़े लूटने के इरादे से बनाया निशाना

मुजफ्फरपुर मे ईंट भट्टा व्यवसाई पर फायरिंग, दिन दहाड़े लूटने के इरादे से बनाया निशाना

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बेखौफ अहगराधी किसी ना किसी को अपना निशाना बना ही लेते है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ईट भट्टा व्यवसाई फायरिंग कर दिया है। 

दरअसल, यह घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी अनुसार किशुनपुर मोहना निवासी ईट भट्टा व्यवसाई पर अपराधियों ने लूट-पाट कर फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि वे अपने लेबर को पेमेंट करने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने लूट के दौरान फायरिंग की घटना को अंजाम दे दिया। 

बता दें कि, मौके से एक अपराधी को पकड़ लिया गया है। पीड़ित व्यवसाई शिव कुमार सिंह है। वे अपने घर से ईंट भट्ठे पर लेबर का पेमेंट करने जा रहे थे। बाइक उनका मुंशी उमेश सिंह चला रहा था। वे चंद्रहटी स्तिथ एसबीआई के शाखा के समीप पहुंचे ही थे की बाइक सवार दो बदमाशो ने उन्हें रोक लिया। उनसे रुपए लूटने का प्रयास किया। व्यवसाई ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसपर बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। इसमें वे बाल बाल बच गए। मुंशी अपराधी की ओर लपका। दोनों में हाथापाई भी हुई। लेकिन, अपराधी पकड़ा गया।

 वही, दूसरा अपराधी मौके से फरार हो गया। लोगों ने आरोपी की पिटाई भी किया। फिर, मामले की जानकारी कुढ़नी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कुढ़नी पुलिस ने घटना की जांच की। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुढ़नी थाना क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। पुलिस उसके नाम पते का सत्यापन में जुट गई है।  उसके पास से पिस्टल, दो गोली, एक खोखा और बाइक जब्त की गई है।

Suggested News