बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PETROL PUMP पर हुए गोलीबारी, काम करनेवाले एक कर्मी को लगी गोली, बदमाशों के इरादे की पड़ताल में जुटी पुलिस

PETROL PUMP पर हुए गोलीबारी, काम करनेवाले एक कर्मी को लगी गोली, बदमाशों के इरादे की पड़ताल में जुटी पुलिस

PATNA : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर के गोनवां गांव स्थित छाया पेट्रोल पम्प पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें नोजलकर्मी बालाठाकुर निवासी अनिल यादव को कमर में गोली लग गयी है। जबकि वहाँ मौजूद रहे दूसरा नोजलकर्मी गोंनवां निवासी अनिल यादव बाल बाल बचा। गोली मारने के बाद अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए और पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। आसपास के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी वहां से सदिसोपुर के तरफ भाग निकले।  जख्मी अनिल को इलाज के लिए बिहटा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

गोलीबारी में पेट्रोल पंप कर्मी बाला ठाकुर गांव निवासी अनिल कुमार के कमर में गोली लगी और वे वहीं पर गिरकर छटपटा ने लगे। वहीं दूसरी तरफ गोनमा गांव के अनिल प्रसाद बाल बाल बच गए। मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से हथियार लहराते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पर नौबतपुर थाना के प्रभारी सम्राट दीपक दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

नौबतपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गोलीबारी में घायल पेट्रोल पंप कर्मी अनिल कुमार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। मामले की जानकारी देते हुए नौबतपुर प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि गोलीबारी के कारणों की पता लगाया जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल पंप के आसपास लगी CCTV कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

Suggested News