बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीवान में दूल्हा-दुल्हन के चलती गाड़ी पर गोलीबारी,दूल्हे के दोस्त को लगी गोली जांच में जुटी पुलिस

सीवान में दूल्हा-दुल्हन के चलती गाड़ी पर गोलीबारी,दूल्हे के दोस्त को लगी गोली जांच में जुटी पुलिस

सीवान में अपराधियों ने एक दुल्हा-दुल्हन के चलती गाड़ी पर गोली चला दिया है। जिसमे दुल्हा के दोस्त के हाथ में गोली लगी है। बताया जा रहा है की गुरुवार को गोपालगंज जिला के बाराचांप गांव से दारौंदा थाना क्षेत्र के उजायँ गांव में बारात आयी थी। आज शुक्रवार को दुल्हन की बिदाई की गई। दुल्हा-दुल्हन की गाड़ी जैसे ही दारौंदा के रेलवे फाटक के समीप पहुंचा, पीछा कर रहे अपराधियों ने गाड़ी पर गोली चला दिया। इसमें दूल्हे के दोस्त के दाएं हाथ के छोटी उंगली में गोली लगी है। हालांकि कार चालक कार तेजी से लेकर भाग गया। और कार सीधे महादेवा थाना परिसर में लेकर चला गया और घटना के बारे पुलिस को बताया। महादेवा थाना की पुलिस घायल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया गया।

  7 जुलाई को दुल्हन के भाई पर उसी जगह पर चली थी गोली जिसका पटना में इलाज जारी है

दारौंदा रेलवे फाटक के समीप उसी जगह पर 7 जुलाई को भी अपराधियों के दुल्हन के भाई अंशु यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। तब अंशु अपने बहन के शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहा था। उसके दाहिने गाल में गोली लगी है उसका पटना पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। 

इस संबंध में लड़की के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने बेटा को लेकर पटना पीएमसीएच में इलाज कर रहे हैं। शादी के समय वह अपने घर पर भी नहीं थे। आज सुबह उन्हें सूचना मिली है कि आज फिर से उनके बेटी और दामाद के ऊपर गोलीबारी की गई है। उन्होंने कहा की कुछ अपराधी उनके पीछे पड़े हुए हैं। हालांकि घटना के कारण के बारे में स्पष्ट कुछ नहीं कहा।

क्या कहती है पुलिस।

इस संबंध में दरौंदा थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उसके भाई के ऊपर हुए गोलीबारी मामले में एक आरोपी ने सरेंडर किया है। अन्य के लिए छापेमारी जारी है। वही आज की घटना के बारे में कहा कि भाई के ऊपर हुई गोलीबारी और आज की घटना का तार जुड़ता हुआ दिख रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीवान से परवेज महमूद की रिर्पोट

Suggested News