बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंचायत में लोगों के जनसंपर्क कर रही महिला प्रत्याशी के काफिले पर हुई गोलीबारी, एक युवक की मौत

पंचायत में लोगों के जनसंपर्क कर रही महिला प्रत्याशी के काफिले पर हुई गोलीबारी, एक युवक की मौत

CHHAPRA : चुनाव पूर्व हिंसा में मुखिया प्रत्याशी के समर्थक की बीच बाजार में सरेआम  गोली मार कर हत्या कर दी गई है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गोलीबारी की यह घटना रसूलपुर थाना के रसूलपुर बाजार की बतायी जा रही है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में तनाव कि स्थिति उत्पन्न हो गई है। फिलहाल पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुखिया प्रत्याशी रीता देवी जनसंपर्क में रसूलपुर पंचायत का दौरा कर रही थी तो रसूलपुर बाजार के निकट अज्ञात अपराधियो ने उनके काफिले पर फायरिंग कर दी। जिसमें रीता देवी की गाड़ी के चालक की मौत हो गई। वहीं मुखिया प्रत्याशी का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मौके पर पुलिस पहुच मामले की जांच में जुटी है मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ निवासी प्रदीप पटेल की पुत्र नीतीश कुमार उर्फ मारुति पटेल बताया जाता है वही दूसरा घायल व्यक्ति रसुलपुर मुखिया प्रत्याशी रीता देवी का देवर  मनोज कुमार बताया जाता है।  जिनका इलाज एकमा में चल रहा है। वहीं पंचायत चुनाव से एक दिन पहले हुए इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनवा उत्पन्न हो गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Suggested News