बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कर्ज के कारण पहले पत्नी ने छोड़ा तो शराब का पकड़ा साथ, अब तीन बच्चों से धोना पड़ा हाथ तो खुद को भी लगा ली आग

कर्ज के कारण पहले पत्नी ने छोड़ा तो शराब का पकड़ा साथ, अब तीन बच्चों से धोना पड़ा हाथ तो खुद को भी लगा ली आग

KATIHAR: कटिहार में आग में झुलस कर तीन बच्चों की मौत हो गई है। सभी मृतक 8 से 12 साल के बीच में हैं। वहीं इस अगलगी की घटना में पिता गंभीर रुप से झुलस गया है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान 9 साल की रिंकी कुमारी, 12 साल के राजा कुमार और 13 साल के शुभंकर कुमार के रूप में हुई है।

पूरी घटना कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरी गांव की है। बताया जा रहा कि कर्ज में डूबे पिता ने पहले पेट्रोल डालकर बच्चों को आग लगाई इसके बाद खुद को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  

वहीं घटना को लेकर पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि पिता दिनेश सिंह ने शराब के नशे में पेट्रोल डालकर खुद को और अपने तीनों बच्चों को आग के हवाले कर दिया। गांव के लोगों ने उसे पेट्रोल लाते देखा था। वह कर्ज में डूबा था। पूर्व मुखिया ने बताया कि दिनेश सिंह की पत्नी ने पहले एक बेटी की शादी के लिए ग्रुप लोन लिया था। उसे चुकाने के लिए दिनेश सिंह पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। मानसिक रूप से परेशान होकर शराब का आदि हो चुका था। घर में खटपट होने की वजह से पत्नी एक सप्ताह पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि उसके ऊपर कर्ज चुकाने और बाकी चार बच्चों की परवरिश के लिए कर्ज का बोझ बढ़ते जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे मे ले लिया है जबकि झुलसे बच्चे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। पूर्व मुखिया दिलीप यादव मामले पर जांच की मांग कर रहे हैं। 


Suggested News