बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले लालू, अब रक्षा मंत्री से मिले जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, क्या राजनीति में फिर होंगे सक्रिय!

पहले लालू, अब रक्षा मंत्री से मिले जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, क्या राजनीति में फिर होंगे सक्रिय!

NEW DELHI : बिहार की सियासत में कभी बड़ा नाम रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव एक बार फिर से सक्रिय नजर आने लगे हैं। कुछ दिन वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले थे अब वह शनिवार को उन्होंने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।  जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अब जिस तरह से शरद यादव राजनेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, उसके राजनीतिक मायने तलाशे जाने लगे हैं।

मधेपुरा के पूर्व सांसद ने लिखा है कि  अपने अच्छे मित्र और पुराने सहयोगी श्री राज नाथ सिंह जी, रक्षा मंत्री, भारत सरकार को अपने आवास पर पाकर बहुत खुशी हुई, जिनसे आज एक शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। 

बता दें कि वाजपेयी सरकार में शरद यादव केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, जिसके कारण उनके भाजपा नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं। हालांकि बिहार के संदर्भ में यह संबंध अच्छे नहीं रहे हैं और उन्होंने 2017 में जदयू से सिर्फ इसलिए दूरी बना ली थी क्योंकि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ गठबंधन तोड़कर भाजपा से मिल गए थे। जिसका विरोध शरद यादव ने किया था। इसके बाद शरद यादव लगातार राजनीति से दूर होते चले गए।


Suggested News