साल का पहला चंदग्रहण आज, भारत में इतने बजे से होगा शुरु

NEWS4NATION DESK : आज शुक्रवार 10 जनवरी को साल 2020 पहला ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात ये है कि विश्व के कई देशों के साथ यह भारत में भी दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण कुल 4 घंटा 1 मिनट तक रहेगा।
देश में ग्रहण आज शुक्रवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के तड़के 02:40 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही यूरोप, आस्ट्रेलिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि, इसका कोई खास असर नहीं होने वाला है।
ग्रहण के समय इन बातों का रखे ख्याल
चंद्र ग्रहण के दौरान कई बातों का ख्याल रखना आवश्यक माना जाता है। मान्यता है कि इस ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण के दौरान कोई भी काम शुरु करने की मनाही होती है। इस दौरान खाना बनाने से भी बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए हमेशा इस दौरान ईश्वर का ध्यान करना चाहिए।