बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले लड़की पक्ष ने दूल्हा और बारातियों का धूम-धाम से किया स्वागत, फिर बना लिया बंधक, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पहले लड़की पक्ष ने दूल्हा और बारातियों का धूम-धाम से किया स्वागत, फिर बना लिया बंधक, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

DESK: यूपी से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे दुल्हन के शादी में अचानक पुलिस आ गई और शादी को रोक दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई बाराती जान बचा कर वहां से भाग निकले। वहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और मामा को बंधक बना लिया। साथ ही उनसे शादी में हुए खर्चे की डिमांड करने लगे। घंटों यह ड्रामा चलता रहा। अंत में पुलिस दोनों पक्षों को उठा कर थाने लाई।

दरअसल, यह मामला यूपी के आसपुर देवसरा थाना इलाके के केवटली गांव का है। जानकारी अनुसार जिले के थाना कंधया हनुमानगंज गांव नरसिंहपुर के रहने वाले राज वर्मा का विवाह पास के ही एक गांव में तय हुआ था। परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। लड़का पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुका था। लड़की पक्ष ने दूल्हे समेत बारातियों का स्वागत किया तभी अचानक 112 नंबर की पुलिस आ धमकी और शादी को रुकवा दिया।

वहीं अचानक बारात में पुलिस के पहुंचने से बाराती सहित दुल्हन का पूरा परिवार हैरान रह गया। जब परिवार वालों ने पुलिस ने इसकी वजह पूछी तो पुलिस ने बताया कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है, इसकी पहली पत्नी ने हमें दूसरी शादी करने की सूचना दी है। वहीं सच सामने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। लड़की पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और साथ ही लड़के वालों से शादी में खर्च हुए रुपयों की डिमांड करने लगे। वहीं दुल्हे पक्ष के लोग पैसा देने से इनकार करने लगे।

लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर मुकदमा करने की धमकी भी दी। लड़के पक्ष वालों ने घंटों के ड्रामे के बाद पैसे देने के लिए राजी हुए। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गवाहों के सामने 3.50 लाख की रकम को तीन किस्तों में देने का आश्वासन लड़के पक्ष ने किया। वहीं फिलहाल पुलिस ने इस मामले में बातचीत के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।  

Suggested News