पहले इकलौते बेटे को उतारा था मौत के घाट, अब विधवा माँ की गोली मारकर हत्या, खूनी वारदात से सहमा पटना

पहले इकलौते बेटे को उतारा था मौत के घाट, अब विधवा माँ की गोल

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों अपराधी इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि अब अपराधियों में पुलिस का डर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। जिसका नतीजा यह है कि दिनदहाड़े अपराधी घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। ताजा मामला पटना जिले के बिहटा थाना इलाके का है। जहां दिनदहाड़े एक विधवा महिला को घर के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक महिला की पहचान रुना देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बिहटा थाना क्षेत्र के गोरिया स्थान मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह जब महिला घर के बाहर खड़ी थी तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधी पहुंचते हैं और महिला के ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला देते हैं। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

वहीं गोली लगने के बाद महिला मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फिलहाल मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा गोली दो गोली का खोखा एवं अपराधी का बाइक को बरामद किया है।

जानकारी अनुसार कुछ माह पूर्व ही मृतक महिला के इकलौते पुत्र करीबन कुमार का गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद मृतक महिला अपने बेटी के साथ बिहटा के गोरिया स्थान के एक मकान में किराए पर रहा करती थी। फिलहाल घटनास्थल पर बिहटा थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए है।