पहले घर के बाहर बैठी महिलाओं को मारा धक्का, फिर दूसरे घर में सो रही महिलाओं पर चढ़ा दिया पिकअप, दो की मौत

SIWAN : सड़क पर अगर कहीं जा रहे हों और कोई हादसा हो जाए तो यह बात समझ में आती है। लेकिन अगर घर में सो रहे हों और उसके बाद भी कोई ट्रक उन पर पिकअप चढ़ जाए तो इसे  बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। सीवान जिले में ऐसा ही एक मामला बीती रात हुआ है। यहां घर में सो रही दो महिलाओं पर तेजी से आ रही ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों महिलाओं की मौत हो गई।

मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग से जुड़ा है, जहां नेवारी गांव निवासी रामदयाल राम की पत्नी पंचरत्नी देवी घर के बाहर बैठी थी। उसी दौरान रघुनाथपुर की तरफ से छपरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित ने उसे धक्का मार दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्का मारने के बाद चालक भागने लगा।

भागने के क्रम में घर में घुसा वाहन

भागने के क्रम में वाहन रामायण मांझी के घर में घुस गया। इससे घर में खाना खाकर सो रहे रामायण मांझी, उनकी पत्नी चंद्रावती देवी और छठी मांझी की पत्नी रोझनी देवी चपेट में आ गए। हादसे में रोझनी देवी और चंद्रावती देवी की मौत हो गई।

Nsmch
NIHER

घायल अस्पताल में भर्ती

वहीं, रामायण मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही पिकअप चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में इलाज करवा रही है। वहीं, अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।