बांका के अमरपुर में पांच छठ घाट खतरनाक घोषित, अधिकारियों ने विशेष चौकसी का दिया निर्देश

BANKA : बांका के अमरपुर प्रखंड के छठ घाटों का मंगलवार को बांका जिला योजना पदाधिकारी बब्बन कुमार ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। जिला योजना पदाधिकारी अमरपुर शहर के पनियानाथ छठ घाट, चंसार पोखर, फुलवासा पोखर, पापहरणी पोखर समेत अन्य छठ घाटो का निरीक्षण करते हुए घाटों पर चल रही साफ -सफाई का जायजा लिया।
जिला योजना पदाधिकारी ने प्रखंड के चंसार पोखर , राय पोखर, फुलवासा पोखर, पवई के महादेवा पोखर तथा महादेवपुर के तार पोखर को खतरनाक घाट घोषित करते हुए मौजूद अधिकारियो को खतरनाक घाट के समीप अतिरिक्त गोताखोर, व्यापक रौशनी का इंतजाम एवं नदी किनारे बैरेकटिंग कराने का निर्देश दिया।
साथ ही सभी घाटों पर गोताखोर, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम समेत अन्य सुविधा बहाल कराने का निर्देश दिया। मालुम हो कि पिछले वर्ष पर्व के दौरान फुलवासा पोखर में महमदपुर गांव के एक युवक की डुबने से मौत हो गई थी।
अधिकारियो ने बताया की सभी घाटो का निरीक्षण कर अधिकारियो को छठ घाट पर व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मजिस्ट्रेट के साथ -साथ घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। निरीक्षण के दौरान बीडीओ गोपाल गुप्ता, सीओ वत्सांक कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट