गुजरात से दिल्ली घूमने के लिए भागे पांच स्कूली बच्चे, बिहार में रेल पुलिस ने पकड़ा, इस दौरान चार राज्यों में घूमती रही गुजरात की पुलिस

गुजरात से दिल्ली घूमने के लिए भागे पांच स्कूली बच्चे, बिहार में रेल पुलिस ने पकड़ा, इस दौरान चार राज्यों में घूमती रही गुजरात की पुलिस

MUZAFFARPUR : गुजरात के भुज से भागे पांच स्कूली बच्चों को मुजफ्फरपुर रेल ने पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया गया बच्चों को गुजरात पुलिस ढूंढ रही थी। इस दौरान पुलिस गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत 4 राज्यों खाक छान ली, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। इन पांच बच्चों को अब बिहार की बिहार रेल पुलिस ने ढ़ूढ कर लिया है। सभी को बिहार के मुजफ्फरपुर रेल थाने में रखा गया है। वहीं इन बच्चों को वापस ले जाने के लिए गुजरात पुलिस भी पहुंच चुकी है। फिलहाल बच्चों से पुलिस पूछताछ कर रहीं है। बताया जा रहा है की सभी बच्चे भुज जिले के एक ही स्कूल में पढ़ते है। सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच की है। 

दिल्ली घूमने के लिए भागे थे घर से, बदलते रहे राज्य

सभी बच्चों ने मुजफ्फरपुर रेल पुलिस से बातचीत में बताया कि वे लोग एक साथ घूमने के लिए निकले थे। दिल्ली घूमना था। लेकिन, घर वाले नहीं मान रहे थे। जिसके बाद सभी ने भागने की योजना बनाई। इसके बाद वे लोग एक साथ भुज से निकल गए। तीन सितंबर को निकले थे। भुज से ट्रेन पकड़कर गांधीधाम गए। वहां से बस पकड़कर अहमदाबाद गए। 100 रुपए ही पास में थे। अहमदाबाद में 37 सौ रुपए में सोने का गहना बेच दिया। उन रूपयो से जयपुर निकले। वहा से ट्रेन पकड़कर दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़कर बिहार आए। 

बताया कहां जाना था बिहार में

पूछताछ में यह जानकारी मिली एक बच्चे के मामा का घर सारण जिले के मकेर में है। मुजफ्फरपुर से सभी उन्हीं के पास जाने की तैयारी में थे। लेकिन, पांच बच्चों में एक बच्ची स्टेशन पर ही छूट गई। जिससे बच्चों को खोजने में काफी सहायता मिली।

बच्ची को स्टैंड में टैक्सी चालक ने रोते देखा। मौके पर मौजूद रेल पुलिस को सूचना दिया गया। उसके बाद मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में बच्ची को पकड़ा। उससे घर की जानकारी ली गई। इसी बीच गुजरात पुलिस से बिहार पुलिस ने संपर्क साधा।

 दूसरी ओर, रेल एसपी डॉ कुमार आशीष ने हाजीपुर रेल पुलिस को मकेर से बच्चों को बरामद करने का निर्देश दिया। रेल एसपी के निर्देश पर अन्य बच्चो को भी बरामद किया गया। छात्र के मामा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

यूपी और बिहार के रहने वाले है परिजन, गुजरात में करते है काम:

रेल पुलिस ने बताया की भागे पांचो बच्चों में तीन के परिजन यूपी और दो के परिजन बिहार के हैं। भुज में निजी कम्पनी में काम करते है। वही पर बच्चे सभी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। इसी दौरान सबकी अच्छी जान पहचान हुई।

राजस्थान, दिल्ली की खाक छान चुकी थी पुलिस

इधर गुजरात के भुज जिले के मुंद्रा थाना के पुलिसकर्मी रोहित गिरी ने बताया तीन सितंबर को केस दर्ज किया गया था। दो बच्ची और तीन बच्चे गायब थे। दो बच्चियों के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस सभी की तलाश में जुटे थे। भुज के रेलवे स्टेशन पर सभी देखे गए थे। इसके बाद उनकी तलाश तेज की गई। 

जांच में पता चला कि सभी गांधीधाम उतरे है। वहां से अहमदाबाद बस निकल गए। वहा के सीसीटीवी को खंगाला गया। जिसमे बच्चे देखे गए। इसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। लेकिन, तीन दिन बाद बच्चे बिहार के मुजफ्फरपुर में बरामद किया गया। 


Find Us on Facebook

Trending News