बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लगातार बारिश से मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, गंडक और सहायक नदियां खतरे के निशान पर पहुंची

लगातार बारिश से मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, गंडक और सहायक नदियां खतरे के निशान पर पहुंची

BETIYAAH : जिले में मानसून के समय पर आने के कारण पिछले 36 घंटे से लगातार जिला व नेपाल की तराई वाले इलाके मे बारीश हो रही है। लगातार बारिश के कारण जिले भी सिकरहना , गंडक , भापसा , रमरेखा सहीत जिले के सभी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। वहीं सबसे ज्यादा खतरा गंडक नदी के जलस्तर को लेकर बताया जा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे यहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

गंडक में पानी में हो रही लगातार वृद्धी को देखते हुए वाल्मीकि गंडक बराज से 1 लाख 85 हजार क्यूसेक पानी गंडक सहित इसके सहायक नदियो में छोड़ा गया। जिससे इन नदियों के किनारे बसे गांवों में बाढ़ की संभावना तेज हो गई हो। हालांकि जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर नदीं के आसपास रहनेवाले सभी लोगों को किसी ऊंचे स्थान पर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राहत कार्य भी तेज कर दी गई है।


Suggested News