बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम के कटिहार भ्रमण से पहले चाक-चौबंद दिखी व्यवस्था, प्रशासनिक अधिकारी सतर्क, प्रभावितों को अब भी मदद की आस

सीएम के कटिहार भ्रमण से पहले चाक-चौबंद दिखी व्यवस्था, प्रशासनिक अधिकारी सतर्क, प्रभावितों को अब भी मदद की आस

KATIHAR: बिहार में बाढ़ की विभीषिका खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तमाम प्रशासनिक दावे फेल हो रहे हैं और प्रभावितों के लिए की जा रही मदद नाकाफी साबित हो रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद एक्शन में आ गए हैं। वह लगातार सड़क और हवाई मार्ग के जरिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं, औऱ खुद ही हालात का जायजा ले रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को सीएम नीतीश कुमार कटिहार जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। जहां वह हालात की समीक्षा करेंगे, बाढ़ प्रभावितों को मिलने वाली मदद और राहत सामग्री को जाचेंगे। वहीं दूसरी तरफ जिले के बाढ़ प्रभावित लगातार यही दावा कर रहे हैं कि उन्हें उचित मदद मुहैया नहीं कराई जा रही है। सारी व्यवस्था केवल मुख्यमंत्री के आगमन के वक्त ही शुरू की गई है।

लोगों की समस्या लेकर मिलेंगे राजद विधायक

बरारी से राजद विधायक विजय सिंह ने सीएम के दौरे को लेकर कहा कि वह खुद सीएम के दौरे के दौरान उनके साथ रहेंगे। वह बाढ़ पीड़ितों को हो रही समस्या को लेकर सीएम से वार्ता करेंगे, और जल्द से जल्द लोगों को मदद पहुंचाने की बात कहेंगे। उन्होनें कहा कि बरारी के 22 पंचायत और कुर्सेला के 6 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं। यहां की हजारों की आबादी रोड किनारे मदद की आस में बैठी है।

कुर्सेला प्रखंड का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी

कुर्सेला प्रखंड में बाढ़ के बिगड़ते हालात के बाद प्रशासन इस पर काबू पाने के लिए कई मोर्चे पर काम होने का दावा कर रहे हैं। बिगड़े हुए हालात को काबू करने के लिए जिलाधिकारी खुद लगातार क्षेत्र के दौरा कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की शिकायत के बीच प्रशासनिक इंतजाम पर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन लोगो के हर संभव मदद पहुंचाने को लेकर तत्पर है। 

लोगों की मदद के लिए प्रशासन है तत्पर


मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने कहा कि कुर्सेला में गंगा का कहर है। गंगा का पानी ब्लॉक कैंपस में आ गया है। ग्रामीण इलाकों में पानी ज्यादा ना घुसे, इसको लेकर तैयारी की गई है। पानी बढ़ने से रोकने की कवायद की गई है। है। प्रभावितों को सूखा राशन बांटा गया है। पॉलिथीन शीट और राशन उनको कल भी मिला औऱ आज भी दिया है। पशुचारा का वितरण सुनिश्चित किया गया है। रात तक 8 शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। 

Suggested News