बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शादी के बाद पहली बार मायके गई दुल्हन हुई फरार, घटना से अनजान ससुरालवालों ने फोन कर कहा- बहू की जल्द कीजिए विदाई

पटना में शादी के बाद पहली बार मायके गई दुल्हन हुई फरार, घटना से अनजान ससुरालवालों ने फोन कर कहा- बहू की जल्द कीजिए विदाई

PATNA: राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है। नई नवेली दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई है। हाथों की मेहंदी अभी ठीक से छूट भी नहीं पाई थी कि वो अपनी सारी सीमाओं को पार कर मायके से बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 

इधर, घटना से अनजान दुल्हन के ससुराल वालों ने मायके वालों को फोन कर कहा कि बहू की विदाई जल्द से जल्द कर दें। इसके बाद तो लड़की के परिजनों के हाथ-पांव फूलने लगे। आनन-फानन में परिजनों ने बिहटा थाने में FIR दर्ज कराया है। यह मामला पटना के बिहटा थाना का है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ ही दिन पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पहली बार अपने मायके गई। लेकिन मायके से वह अचानक गायब हो गई। फिर पता चला कि वह अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहटा के गोकुल पुर निवासी जामोद शर्मा की बेटी सीमा कुमारी की शादी भोजपुर के बिरनपुर के संजीत कुमार के साथ 29 मई 2021 को हुई थी। शुक्रवार की शाम वह अपनी मां सुनीता देवी के साथ बिहटा मार्केटिंग करने पहुंची थी। इस बीच सीमा कुमारी अपनी मां को एक जगह बैठा कर उसे इंतजार करने के लिए बोल कर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई।

काफी देर के बाद सीमा जब अपनी मां के पास नहीं पहुंची तो मां की परेशानियां बढ़ने लगी। बेटी के अचानक गायब होने की बात को लेकर दुखी मन से वह घर पहुंची और परिवार वालों लोगों को इस बात की जानकारी दी। परिजनों ने बिहटा थाने में मामला दर्ज कर यह बताया है कि सीमा कुमारी को आरा किशुनपुर के सिंटू कुमार ने बहला-फुसलाकर उसे भगा कर ले गया है। बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी वक्त से अफेयर चल रहा था। मामले के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है। सच्चाई क्या है यह लड़की के मिलने पर ही पता चल पाएगा।

Suggested News