बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कई राज्यों में भड़की हिंसा के बाद पहली बार नूपुर शर्मा पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, एक बयान से कर दी कईयों की बोलती बंद

कई राज्यों में भड़की हिंसा के बाद पहली बार नूपुर शर्मा पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, एक बयान से कर दी कईयों की बोलती बंद

PATNA : देश में नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर मुस्लिम संगठनों द्वारा  विरोध जताया जा रहा है। वहीं कई संगठनों द्वारा नूपुर शर्मा का भी समर्थन किया जा रहा है। इन सबके बीच कई राज्यों में भी भड़की हिंसा पर अब इस मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस  मुद्दे को बेवजह का बखेड़ा करार दिया है। 

जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विवादित बयान दिया। जिसके बाद तत्काल पार्टी ने कार्रवाई की, यहां तक कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया तो मुझे नहीं लगता कि इसके बाद इस मुद्दे को और बढ़ाने की जरुरत थी। 


कुछ लोगों की आदत होती है झगड़ा करने की

मुख्यमंत्री ने विरोध जतानेवालों की हरकत पर आश्चर्य जाहिर  करते हुए कहा कि जब कानून अपना कर रही थी,  तो उसके बाद बवाल बढ़ाने की जरुरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोगों की आदत होती है कि जानबूझकर झगड़ा करना चाहते हैं। मुझे यह बात सही नहीं लगती है। यह सही नहीं है। यहां कितना भी कर लीजिए, कुछ लोग सुधरेंगे नहीं।

बिहार में तत्काल दिये कार्रवाई के निर्देश

सीएम ने बताया कि उस दिन में अधिकारियों के साथ दूसरे मुद्दे पर मीटिंग कर रहा था। इस दौरान 10-15 जगहों पर प्रदर्शन की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल अधिकारियों को इसके बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में लोग मिल जुलकर रहते हैं। यहां इस तरह की घटना का संभावना बेहद कम है। 



Suggested News