बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वीटीआर में गश्ती के दौरान वनकर्मियों ने की कार्रवाई, लकड़ी काटते दो तस्करों को किया गिरफ्तार

वीटीआर में गश्ती के दौरान वनकर्मियों ने की कार्रवाई, लकड़ी काटते दो तस्करों को किया गिरफ्तार

BAGAHA : वीटीआर के चीउटाहां वन क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम ने कक्ष संख्या के-50 में गश्ती के दौरान छापेमारी कर सखुआ के पेड़ काट रहे दो वन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो वन तस्कर फरार हो गए। 


घटना की पुष्टि करते हुए चीउटाहां वन क्षेत्र अंतर्गत जीमरी वन परिसर के प्रभारी वनपाल मनीष कुमार ने बताया कि सुबह में वनरंक्षी कुंदन कुमार व आशीष कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम वन कक्ष संख्या के-50  के जंगल में गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों द्वारा एक सखुआ का पेड़ काट कर उसे गुल्ली बनाते देखा गया।

मौके पर घेराबंदी करते हुए स्थल से दोनो वन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। सखुआ के पेड़, फेट व टांगी को जप्त कर वन कार्यालय परिसर लाया गया। वनपाल ने बताया कि गस्ती टीम को देखते ही दो वन तस्कर फरार हो गए। गिरफ्तार वन तस्कर की पहचान सेमरा थाना क्षेत्र के भितहां गांव निवासी तुफानी उरांव व विनोद उरांव के रूप में हुई है। 

इनके निशानदेही पर फरार वन तस्कर ओमप्रकाश उरांव व मोहनलाल उरांव की खोजबीन हो रही है। सभी वन तस्करों पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार दो तस्करों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News