बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी का बड़ा दावा, गोवा व उत्तराखंड में भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी भाजपा

बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी का बड़ा दावा, गोवा व उत्तराखंड में भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी भाजपा

दिल्ली. पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव हो रहा है। सोमवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने गोव और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। ये दोनों राज्य भाजपा शासन में विकास और गुड गवर्नेस का अनुभव कर चुके हैं। इसको लेकर सुशील मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट भी किया।

गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों पर एक ही चरण में हुए मतदान में लोगों ने जिस उत्साह के साथ मतदान किया, उससे साफ है कि दोनों राज्यों में भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। ये दोनों राज्य भाजपा शासन में विकास और गुड गवर्नेस का अनुभव कर चुके हैं।


यदि गोवा ने देश को मनोहर पर्रिकर जैसा रक्षा मंत्री दिया और तो उत्तराखंड ने जनरल रावत के रूप में पहला सीडीएस। ऐसे राज्य टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाले दलों को कड़ा सबक सिखाने जा रहे हैं।

देवभूमि उत्तराखंड को अलग राज्य की पहचान प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार के समय मिली थी। इस सीमावर्ती हिमालयी राज्य की देशभक्त जनता ने 2014, 2017 और 2019 में लगातार भाजपा को सेवा का अवसर दिया। 2022 में भी यह शानदार सिलसिला जारी रहेगा।

Suggested News