तीन माह बाद जेल से बाहर आए भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, हिंसा फैलाने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

SASARAM : लगभग तीन महीने तक जेल में बंद रहने के बाद आखिरकार सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को जेल से रिहाई मिल गई है। जवाहर प्रसाद पर अप्रैल में रामनवमी के दौरान सासाराम में हुए हुए सांप्रदायिक हिंसा को फैलाने का आरोप था। जिसमें पुलिस ने जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया था।

नहीं मिल रही थी जमानत

तीन माह के दौरान जेल में बंद पूर्व विधायक ने अपनी जमानत के लिए कई कोशिशें की, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी को लेकर बिहार के तमाम भाजपा नेताओं ने सासाराम में धरना प्रदर्शन भी किया था। 

कई दिन तक सुलगता रहा था सासाराम

बता दें कि इस साल रामनवमी जुलूस के सासाराम में बमबाजी की घटना हुई थी। जिसके बाद यहां हिंसा भड़क गया। पुलिस ने जांच के बाद हिंसा भड़काने के लिए जवाहर प्रसाद और उनके साथ कुछ दूसरे लोगों को जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद पूर्व विधायक को जेल भेज दिया गया था।

Nsmch
NIHER