बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फिर दिया विवादित बयान, कहा वाल्मीकि राम से बड़े जिन्होंने रामायण की रचना की

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने फिर दिया विवादित बयान, कहा वाल्मीकि राम से बड़े जिन्होंने रामायण की रचना की

NEW DELHI : आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में आयोजित की गयी। इस बैठक में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, प्रधान महासचिव और मंत्री संतोष मांझी, विधायक अनिल कुमार, विधायक प्रफुल्ल मांझी, विधायक ज्योति देवी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी एल वेशयन्त्री, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष शतद्रु रॉय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शाह नवाब और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह बैठक में मौजूद थे। 

बैठक में फैसला लिया गया है कि निजी क्षेत्र, न्यापालिका, राज्यसभा एवं विधान परिषद में आरक्षण की व्यवस्था लागू हो। सबको एक समान शिक्षा मिलनी चाहिए यानी कॉमन स्कूलिंग सिस्टम लागू हो। असंगठित क्षेत्र के मज़दूर या दूसरे राज्यों में जाकर काम करने वाले मज़दूरों के उत्थान के लिए योजना हो, उनका निबंधन हो और उनके वोट देने की व्यवस्था कराई जाय। भूमि सुधार हो, संगठन का विस्तार हो, अन्य राज्यों में संभावनायें तलाशी जायें, जिन राज्यों में चुनाव हो वहाँ भी संभावना तलाशी जायें, कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाया जाएगा। 

वहीँ बैठक को संबोधित करते हुए जीतनराम मांझी ने एक बार फिर भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक बार फिर कहा की मैं श्री राम को काल्पनिक मानता हूँ। भगवान तो वाल्मीकि हैं जिन्होंने रामायण की रचना की है। वाल्मीकि जी ने काव्य बनाया और काव्य काल्पनिक होता है। उन्होंने कल्पना के आधार पर देश के सामने अपनी बात रखी है। राम से हजार गुना बड़े हमारे वाल्मीकि जी हैं जिसकी पूजा हम लोग करते हैं। 

नई दिल्ली से धीरज कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News