पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर का किया वितरण, कहा योजना का हो प्रचार-प्रसार

GAYA : जिले के इमामगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक जीतन राम मांझी ने दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर और यूडी आईडी कार्ड का वितरण किया। वहीं इस दौरान मांझी ने कहा कि बुनियाद केंद्र सरकार और बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी और जन उपयोगी योजना है। इसे दिव्यांगों को काफी फायदा हो रहा है। इसका प्रचार-प्रसार जितना अधिक होगा, उतना ही यहां के दिव्यांगों और बुजुर्गो को लाभ पहुंचेगा। इसके लिए इस योजना से संबंधित जानकारी क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाई जाए। इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी बिना किसी भेदभाव के मदद करें।
उन्होंने कहा आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गया समग्र शिक्षा अभियान के तहत 5 मानसिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांग बच्चों के बीच व्हीलचेयर और बिहार पी.डब्लू.डी. संघ के द्वारा 65 दिव्यांगों के बीच यूडी आईडी कार्ड का वितरण किया गया है।
वहीं इस दौरान दिव्यांग के बिहार पी.डब्लू.डी. संघ के द्वारा बैनर तले शेरघाटी अनुमंडल अध्यक्ष परितोष पंकज पुर्व मुख्यमंत्री से 46 सूत्री मांग पूरा करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें ज्ञापन के माध्यम से मांग किया है कि राज्य के दिव्यांगों का पेंशन तीन हजार रुपए का मासिक वेतन दिया जाए। राज्य दिव्यांग आयोग का गठन हो तथा अन्य आयोग की भाँति दिव्यांग आयोग में दिव्यांग जनो की भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।
पंचायती राज, नगर निकायो सें लेकर विधान सभा , विधान परिषद, राज्यसभा एवं लोक सभा के सदस्यों के निर्वाचन में दिव्यांगों को 5% आरक्षण दिया जाए एवं दिव्यांगों को चुनाव लड़ने हेतु सीट सुरक्षित किया जाए सहित अन्य माग सामिल है। इस मौके पर सीओ अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार सिन्हा, हमके प्रखंड रामप्रीत भारतीय, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद स्वर्णकार, पंकज वर्मा, मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद, पिंटू कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अंटू सिंह, हम के महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रूबी देवी, जिला पार्षद पर्वती देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट