बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, तीसरे चरण के मतदान से पहले पार्टी को लगा बड़ा झटका

BJP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, तीसरे चरण के मतदान से पहले पार्टी को लगा बड़ा झटका

PATNA: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक बाद एक झटका लग रहा है। इसी बीच दिल्ली कांग्रेस को तीसरे चरण के मतदान से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने BJP का दामन थाम लिया है। वहीं पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अलावा शीला सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व एमएलए नसीब सिंह, पूर्व एमएलए नीरज बसोया ने भी बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। 

मालूम हो कि, अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे। वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं। इससे पहले 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले लवली बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन कुछ महीने में ही कांग्रेस में वापसी कर ली थी। वहीं एक बार फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है।  

बता दें कि, अरविंदर सिंह लवली ने अपने त्यागपत्र में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को टिकट दिए जाने की आलोचना की थी और कहा कि ये दिल्ली कांग्रेस के लिए अजनबी हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे अपने इस्तीफे में कहा था कि वह खुद को लाचार महसूस कर रहे थे क्योंकि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं के सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों को दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया रोक देते थे।

Suggested News