बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने साधा निशाना, कहा कभी नहीं पूरा होगा सपना

सीएम नीतीश पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने साधा निशाना, कहा कभी नहीं पूरा होगा सपना

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकीशोर प्रसाद ने कहा की जीतनराम मांझी उम्र के जिस पड़ाव पर हैं। वहां इस तरह का बयान आ ही जाता है। प्रभु श्री राम जन जन में विराजमान है। उनके प्रति इस तरह के बयान से उन्हें बचना चाहिए। भारत के आम जन पर और प्रभु श्री राम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ना है। लेकिन मांझी को इस तरह के बयान से बचना चाहिए। 

वहीं सीएम नीतीश के लिए कहा की मुख्यमंत्री जिन दायित्वों का निर्वहन करने के लिए महागठबंधन के साथ गए हैं और एन डी ए को छोड़े हैं। पहले उसका निर्वहन करें। उनके जितने भी साथ दल हैं। सभी अपने अपने हिसाब से चल रहे हैं और प्रधानमंत्री के रूप में इन्हे कोई स्वीकार नहीं करनेवाला है। 

उन्होंने कहा की बिहार में जनता दल यूनाइटेड के सहारे अपनी अकेले सरकार नही बना पाए। वे केंद्रीय एका की बात करते हैं । बिहार के पक्ष में उन्होंने कभी केंद्र सरकार से बात नही किए। इससे बिहार का भला नहीं होनेवाला है। केवल केंद्रीय एका की बात करते रहेंगे। भगवान उनको सद्बुद्धि दे। उनका दिवा स्वप्न कभी पूरा नहीं होनेवाला है।

Suggested News