बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुश्किलों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री, गिरफ्तारी के डर से विदेश भाग सकते हैं अनिल देसमुख

मुश्किलों में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री, गिरफ्तारी के डर से विदेश भाग सकते हैं अनिल देसमुख

N4N DESK : 100 करोड़ रुपए की वसूली के आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री बुरी तरह से घिर गए हैं। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह विदेश भाग सकते हैं। ऐसे में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद देशमुख देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। बता दें कि वासूली के आरोपों के बाद अनिल देशमुख को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने अनिल देशमुख को अब तक पांच बार समन भिजवाया है लेकिन वो पेश नहीं हुए हैं। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में उन्हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। ऐसे में अब उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

मुंबई के पूर्व कमिश्नर ने लगाए थे गंभीर आरोप

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने 100 करोड़ रुपए की वसूली के लिए पुलिस अधिकारियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया था। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार में भूचाल आ गया था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने अनिल देसमुख को गृह मंत्री के पद को छोड़ने के निर्देश दिए थे। साथ ही इस मामले की सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। दूसरी ओर ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अपनी जांच शुरू कर दी। शुरू में ईडी ने देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।



Suggested News