बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद के उमंगेश्वरी मंदिर में पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने की पूजा अर्चना, लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

औरंगाबाद के उमंगेश्वरी मंदिर में पूर्व मंत्री अवधेश सिंह ने की पूजा अर्चना, लोकसभा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

AURANGABAD : जिले के मदनपुर प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में एक उमगा पहाड़ पर आदि काल से स्थापित उमंगेश्वरी मंदिर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा के बिहार प्रदेश संयोजक एवं कांग्रेस कमेटी औरंगाबाद के प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पहुंचे। जहां पांच ब्राह्मणों के द्वारा उमंगेश्वरी मंदिर में विधिवत वैदिक मंत्रों उच्चारण के उन्होंने पूजा अर्चना किया। 

इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश सिंह माता रानी के दरबार में चुनरी चढ़ाया। इसके बाद बारी बारी से अक्षत,पुष्प के माला, फूल, प्रसाद चढ़ाए और दीपक जलाकर आरती की। फिर मंदिर के चारो तरफ घूमकर परिक्रमा कर मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके बाद उनके द्वारा सामूहिक भंडारा का आयोजन किया। जिसमें मंत्री ने पांच ब्राह्मणों को भोजन कराया। इसके बाद आम लोगों के लिए भंडारा चालू किया गया। 

इस दौरान मंत्री ने कहा की पूजा करने का सबसे बड़ा फल माता रानी ने दे दी। भगवान इंद्र ने इतना आशीर्वाद दिया की इस क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। आगे उन्होंने कहा माता रानी के पास पहुंचकर मांगा जाता है। यहां आकर हम अपनी अर्जी लगा दिए है, अब मर्जी माता रानी की होगी। आगे उन्होंने कहा की माता रानी से कामना की है इस क्षेत्र के किसानों और मजदूरों की विपत्ति से मुक्ति दिलाए। 

आगे उन्होंने पत्रकारों के सवाल उमगा पर्वत के अधूरे विकास पर कहा की माता रानी से इजाजत लिए हैं। यदि माता रानी उस लायक बना देती है तो इस प्रांगन को जो इतिहास पूर्वजों ने दिया है उस पर काम करेंगे। औरंगाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा की मै इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार हूं। हालाँकि की यह भी कहा की यहाँ इंडिया गठबंधन के और भी उम्मीदवार है। जिसको आलाकमान तय करेगा। हमलोग सब मिलकर उसका समर्थन करेंगे। इस दौरान उमंगेश्वरी मंदिर के पुजारी बालमुकुंद पाठक,समेत सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News