बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी के साथ सीएम नीतीश के आने की अटकलों को पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया खारिज, कहा एक नहीं हो सकते भाजपा और जदयू

बीजेपी के साथ सीएम नीतीश के आने की अटकलों को पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया खारिज, कहा एक नहीं हो सकते भाजपा और जदयू

BHAGALPUR : जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता चला जा रहा है। वैसे ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होती चली जा रही है। हर पार्टी अपने-अपने दल को मजबूत करने के लिए कई हथकंडे अपना रही है। चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो कांग्रेस हो जदयू हो राजद हो या फिर अन्य कोई पार्टी। सभी अपना दाँव आजमाने से बाज नहीं आ रहे। 

इसी बाबत आज सैयद शाहनवाज हुसैन ने भी एक बड़ी बात मीडिया के सामने रख दी है। अपने भागलपुर दौरे के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता  सैयद शाहनवाज हुसैन ने भाजपा और जदयू की बढ़ रही नजदीकियों के कयास को विराम लगाते हुए कहा है कि अब भाजपा और जदयू कभी एक नहीं हो सकते हैं। 

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव में 40 के 40 सीट से जीतेगी। 2024 के चुनाव में क्या परिणाम होगा। इससे पहले आपके सामने परिणाम हाजिर है कि आपस में ही द्वंद शुरू हो गई है। अब अंदाजा लगाया जा सकता है कि 2024 किसका है। शाहनवाज हुसैन ने इस दौरान जदयू राजद इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। साथ ही साथ उन्होंने शराबबंदी कानून पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। 

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस चर्चा पर चुटकी लेते हुए पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजद और जनता दल यूनाइटेड में अंदरूनी खटपट चल रही है जिसका नतीजा है कि ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट


Suggested News