बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर कसा तंज, कहा बैठक में सिर्फ लेते हैं व्यंजन का स्वाद, आएंगे तो मोदी ही...

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर कसा तंज, कहा बैठक में सिर्फ लेते हैं व्यंजन का स्वाद, आएंगे तो मोदी ही...

BHAGALPUR : इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई पद नहीं मिलने। साथ ही पीएम पद के लिए  नाम आगे नहीं आने को लेकर भाजपा चुटकी ले रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। 

उन्होंने कहा कि बैठक में नीतीश कुमार को खाना मिला था। भोजन के लिए ही  यह लोग जाते है। इंडी गठबंधन के लोग अलग अलग व्यंजन का रस लेते है। यह लोग किट्टी पार्टी करते हैं। एक दूसरे से विचार नहीं मिलते हैं एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। आएंगे तो मोदी ही छाएंगे तो मोदी ही।

उन्होंने कहा की भाजपा में कोई भी शामिल हो सकता है। एक मिस कॉल पर सदस्य बन सकते है। लेकिन जदयू के लिए भाजपा का दरवाजा खुला नहीं है। नीतीश कुमार हमारे साथ थे अच्छे थे। अब न खुदा रहा न विशाले सनम न इधर के रहे न उधर के रहे।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News