पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने अधिकारियों का कहा नक्सली, कहा इनके मुंह पर थूको, गले में पहनाओं जूतों की माला, नहीं लगेगी कोई दफा

पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने अधिकारियों का कहा नक्सली, कहा इनके मुंह पर थूको, गले में पहनाओं जूतों की माला, नहीं लगेगी कोई दफा

KAIMUR : बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह आए दिन अपने विवादित बयानों से राजनीतिक गलियारों में खलबली मचाते रहते हैं। ताजा मामला कैमूर से है जहां सुधाकर सिंह ने किसान सभा को सम्बोधित करते हुए एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। बता दे की भारतमाला परियोजना के तहत बनारस कोलकाता एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर भारत सरकार द्वारा कैमूर के किसानों की जमीन ली जा रही है। जिसमें किसानों का आरोप है कि सरकार जमीन का उचित मूल्य नहीं दे रही है। जिसे लेकर आज दूसरी बार किसान यूनियन के नेता राकेश टिकट कैमूर पहुंचे हुए है। 

भगवा के लिच्छवी भवन पर किसान सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार और अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग आंदोलन के दौरान अधिकारियों पर लाठी बरसाते हैं और उसका सर फट जाएगा तो आप पर 302 और 307 लग जाएगा। 

लेकिन 100 लोग मिलकर कलेक्टर के मुंह पर थूक देंगे तो कलेक्टर 100 लोगों पर क्या दफा लगाएगा। फूलों की माला की जगह अधिकारियों को फटे हुए जूते और चप्पलों की माला पहनाइए। अगर कोई अधिकारी बाजार में सब्जी देने आता है तो उसे अंगूठा दिखाइए। इन सब चीजों से आप लोग के ऊपर किसी भी तरह का कोई धारा नहीं लगेगा।

वही आगे उन्होंने कहा कि गांव में गांव में नक्सली नहीं है। जंगलों में बागी नहीं है। नक्सली और बागी वह लोग हैं जो कुर्सियों पर बैठकर आम लोगों की की बात नहीं सुनते हैं।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Find Us on Facebook

Trending News