बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जगदानंद सिंह के इस्तीफे के सवाल पर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने साधी चुप्पी, राजद विधायक विजय मंडल बोले- पार्टी को कमजोर नहीं करेंगे

जगदानंद सिंह के इस्तीफे के सवाल पर पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने साधी चुप्पी, राजद विधायक विजय मंडल बोले- पार्टी को कमजोर नहीं करेंगे

SASARAM : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह एक निजी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान रोहतास जिले के कोचस पहुंचे। जहाँ वे मीडिया के सवालों पर बचते नजर आए। जब उनसे पूछा गया की उनके पिता जगदानंद सिंह के इस्तीफे की बात सामने आ रही है। तो वे सवाल पर बचते नजर आए और चुपचाप सवाल सुनकर नजरअंदाज कर दिया। 


सुधाकर सिंह के इस अंदाज को देखकर मीडियाकर्मी भी बार बार सवाल दुहराते रहे। लेकिन उन्होंने पत्रकारों की एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। पूर्वमंत्री सवाल सुनकर भी अनसुना कर मुस्कुराते रहें। 

हालाँकि दिनारा के राजद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा की जगदानन्द सिंह दिल्ली नहीं गए हैं। वे पटना में हैं। जगदानंद सिंह कोई ऐसा काम नहीं करेंगे, जिससे पार्टी कमजोर हो। वे इस दल को बनानेवाले हैं, बिगाड़ने वाले नहीं। लालू प्रसाद और जगदा बाबू ने इस दल को बनाया है। दोनों की जोड़ी बेमिसाल है। दोनों साथ लड़ाई लड़कर सांप्रदायिक ताकतों और अफसरशाही पर हमला कर रहे हैं। 

विजय मंडल ने कहा की सुधाकर सिंह किसानों और मजदूरों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब किसानों मजदूरों को सोचना है की वे लड़ाई में साथ आते हैं की नहीं। डेढ़ महीने के कार्यकाल में सुधाकर सिंह ने दाम पर खाद बिकवाया। यह भी चाहते थे की उचित दाम पर किसान का धान बिके। लेकिन इस लड़ाई में अफसरशाही हावी हो गया और लोकतंत्र हार गया। 

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News