बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कहा यह आगामी लोकसभा चुनाव की झांकी है

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कहा यह आगामी लोकसभा चुनाव की झांकी है

MUZAFFARPUR : भाजपा के कद्दावर नेता सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा की चार राज्यों में हुई जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इसके साथ ही आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। जिसकी झांकी 4 राज्यों के चुनाव जीत के नतीजे बता रहे हैं। 

इस दौरान पूर्व मंत्री ने अपने अटल सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर गुलाल लगाते हुए एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। बता दें की चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आज मतों की गणना की जा रही है। जिसमें पांच में चार राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने की पूरी संभावना है। 

भाजपा की जीत को लेकर आज पूरे देश के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर देखने को मिल रही है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगाकर एक दुसरे को जीत की बधाई दी। साथ ही ख़ुशी का जश्न मनाते हुए कई जगहों पर पटाखे भी फोड़े गए। 


मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News