रियल जिंदगी में एक बच्चे की मां बनी पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशियां, बताया कैसे हुआ बच्चे का जन्म

DESK : फिल्म इंडस्ट्री की कामयाब एक्ट्रैस में शामिल रहीं पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा एक बच्चे की मां बन गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। प्रियंका ने बताया कि वह एक बच्चे की मां बन गई है। बच्चे का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी रचाई थी। शादी के 3 साल 22 दिन के बाद ये खुशियां उनके घर आई हैं. मां बनकर प्रियंका काफी खुश हैं. उन्होंने फैंस को बताया कि उनके घर में ये किलकारियां सेरोगेसी (Priyanka and Nick welcome baby via surrogacy) के जरिए गूंजी हैं.


2000 की मिस वर्ल्ड रह चुकीं 40 वर्षीय प्रियंका चोपडा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा, 'हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं. हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. धन्यवाद'

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक जमाया सिक्का

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं. वो एक वक्त में फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री रह चुकी हैं. उन्हें अपनी शानदार एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं, जिनमें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं 2016 में, भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री से सम्मानित किया था और टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना था।


प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर

साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने तमिल फिल्म थमिज़न (2002) के साथ अपने फिल्मी करियक की शुरुआत की थी. फिर उन्होंने द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. साल 2003 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म अंदाज बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, उसके बाद  2003 में फिल्म मुझसे शादी करोगी, 2004 में आई थ्रिलर फिल्म ऐतराज़ के लिए आलोचकों ने भी उनके एक्टिंग की प्रशंसा की थी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने साल 2006 में डॉन, 2008 में आई फैशन फिल्म में एक परेशान मॉडल की भूमिका निभाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.

हाल में ही प्रिति जिंटा भी सरोगेसी से बनी थी मां

हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में सरोगेसी के जरिए प्रियंक से पहले भी कई हस्तियां पैरेंट्स बन चुके हैं। कुछ सप्ताह पहले ही डिंपल गर्ल प्रिति जिंटा भी सरोगेसी के जरिए मां बनी थी। इससे पहले आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, तुषार कपूर, सन्नी लियोनी सहित कई सेलेब्रेटी सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन चुके हैं।