बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पूर्व विधायक ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराया परिवाद, कहा अभिनेत्री ने देश को बदनाम किया है

बिहार में पूर्व विधायक ने कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज कराया परिवाद, कहा अभिनेत्री ने देश को बदनाम किया है

SAHARSA : अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार के सहरसा की अदालत में परिवाद दायर करते हुए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना के द्वारा कंगना के खिलाफ अदालत में केस के लिए याचिका लगाई गई है। पूर्व विधायक किशोर कुमार ने यह मामला अपने वकील के माध्यम से दायर किया है। बुधवार को पूर्व विधायक सीजेएम के न्यायालय में उपस्थित हुए।

पूर्व विधायक ने बताया कि इस देश को महात्मा गांधी, चंद्रशेखर झा आजाद, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अशफाकउल्लाह खां, वीर सावरकार सहित अन्य ने आजादी दिलायी। देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। नौ नवंबर को कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल पर बयान दिया कि भारत को 2014 में वास्तविक आजादी मिली है। 1947 में मिली आजादी भीख में मिली। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बयान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वालों का अपमान है। उन्होंने कहा कि कंगना ने देश को बदनाम किया है। दूसरे देशों में भारत का मजाक उड़ाया जा रहा है और उसे नीचा दिखाया है। 

किशोर कुमार मुन्ना ने कहा की यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरवशाली इतिहास की छवि को धूमिल करने जैसा है। भारत की आजादी में कोसी क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपना योगदान दिया। इस मामले में जिला विधिवेत्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सुदेश कुमार सिंह ने बहस किया। सीजेएम ने मामले को राजेश कुमार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।


सहरसा से शौकत अली की रिपोर्ट 



Suggested News